स्लिनेक्स-2018

Indian navy ships & aircraft arrive in Sri Lanka to participate in joint exercise SLINEX-2018

प्रश्न-7-13 सितंबर, 2018 के मध्य 6वां भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास ‘स्लिनेक्स-2018’ कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a)  गोवा
(b) त्रिकोमली
(c)  बंगाल की खाड़ी
(d) कोच्चि
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7-13 सितंबर, 2018 के मध्य 6वां भारत-श्रीलंका नौसैन्य अभ्यास ‘स्लिनेक्स (SLINEX)-2018 त्रिकोमली, श्रीलंका में आयोजित किया जा रहा है।
  • गत वर्ष यह अभ्यास विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में आयोजित किया गया था।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य व्यापक समुद्री बातचीत द्वारा दोनों देशों के मध्य संबंधों को मजबूत करना है।
  • इस नौसैन्य अभ्यास में भारत की ओर से भारतीय नौसेना के जहाज किर्च (Kirch) सुमित्रा (sumita) और कोरा दिविह (Cora Divh) भाग ले रहे है।
  • इन तीन जहाजों के अलावा, एक शिप-बोर्न इंटीगरल हेलीकॉप्टर (Ship-borne integral helicopter) और दो समुद्री गश्ती विमान डोर्नियर भी भारत की ओर से भाग ले रहे हैं।
  • जबकि एसएलएन जहाज सयूराला (Sayurala) समुद्र और सुरानीमाला श्रीलंकाई नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
  • यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है-
  • (i) बंदरगाह चरण (Harbour Phase) 7-10 सितंबर, 2018 के मध्य।
  • (ii) समुद्री चरण (Sea Phase)- 11-13 सितंबर, 2018 के मध्य।
  • ज्ञातव्य है कि भारत तथा श्रीलंका के मध्य इस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास की शुरूआत वर्ष 2005 में हुई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=352559
https://timesofindia.indiatimes.com/india/navies-of-india-sri-lanka-begin-joint-exercise/articleshow/65724756.cms