सोशल मीडिया कैम्पेन ‘द ग्रेट इंडियन ब्लॉग ट्रेन’

The Great India Blog Train

प्रश्न-हाल ही में सोशल मीडिया अभियान द ग्रेट इंडियन ब्लॉग ट्रेन का शुभारंभ कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) नई दिल्ली
(c) चेन्नई
(d) मुंबई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 7 फरवरी, 2018 को पर्यटन मंत्रालय की सचिव रश्मि वर्मा ने सफदरजंग रेलवे स्टेशन नई, दिल्ली से ‘द ग्रेट इंडिया ब्लॉग ट्रेन’ अभियान की शुरूआत की।
  • 7 फरवरी, 2018 को ही सोशल मीडिया कैम्पेन ‘द ग्रेट इंडियन ब्लॉग ट्रेन’ का शुभारंभ जयपुर, राजस्थान में किया गया।
  • यह कैम्पेन, 14 फरवरी, 2018 को समाप्त होगा।
  • इसका आयोजन संयुक्त रूप से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, आई.आर.सी.टी.सी और राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
  • इसमें 23 देशों के 60 प्रसिद्ध ब्लॉगर भागीदारी कर रहे हैं।
  • कैम्पेन के दौरान ब्लॉगर्स 15-15 के ग्रुप में चार लक्जरी ट्रेनों में यात्रा करेंगे।
  • कैम्पेन में इन ब्लॉगर्स को विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाड़ी पैलेस ऑन व्हील्स, दक्कन ओडिशी, गोल्डेन चैरिआट, और महाराजा एक्सप्रेस में एक सप्ताह की यात्रा कराई जाएगी।
  • इस कैम्पेन का मुख्य उद्देश्य शाही रेलगाड़ियों में सफर हेतु देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना है तथा इन लक्जरी ट्रेनों को देश-विदेश के बाजारों में अनूठे उत्पाद के रूप में प्रस्तुत करना है।
  • यात्रा के उपरांत ब्लॉगर्स अपने अनुभवों पर आधारित वीडियो, फोटो और स्टोरी का ब्लॉग के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=176330