सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले

प्रश्न – हाल ही में आयोजित ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इसका आयोजन भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा–2026’ अभियान के अंतर्गत किया गया।
  2. रिले का प्रारंभ फिजी स्थित भारतीय उच्चायोग से हुआ।
  3. इसने उगते सूर्य एवं समय-क्षेत्रों के क्रम का अनुसरण करते हुए पश्चिम से पूर्व की ओर यात्रा की।
  4. इसका समापन सैन फ्रांसिस्को स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
  5. रिले ने कुल 54 भारतीय मिशनों/पोस्टो को जोड़ा और इसके शुरुआती नौ घंटों में ही 21 देशों/भारतीय मिशनों एवं पोस्टों को सम्मिलित किया गया।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
    (a) केवल 1, 2 और 4
    (b) केवल 1, 2, 4 और 5
    (c) केवल 2, 3 और 5
    (d) 1, 2, 3, 4 और 5
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 15 अगस्त, 2026 काे भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा 2026’ अभियान के अंतर्गत ‘सूर्यपथ तिरंगा ग्‍लोबल रिले’ आयोजित की गई।
  • इसका समन्वय संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के सहयोग से भारतीय दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों ने किया।
  • रिले का उद्देश्य उगते सूर्य के मार्ग का अनुसरण करते हुए विभिन्‍न समय क्षेत्रों में स्थित भारतीय मिशनों और पोस्टो पर कथिक रुप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
  • रिले की शुरुआत सुवा किसी से भारतीय समयानुसार प्रात: 1:30 बजे हुई और यह पूर्व से पश्चिम की ओर आगे बढ़ी।
  • यात्रा फिजी से प्रारंभ होकर न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, अफ्रीका, यूरोप तथा अमेरिका से गुजरी।
  • इसका समापन अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।
  • लगभग 19 घंटे से अधिक चली इस वैश्विक रिले ने 54 भारतीय मिशनों/पोस्टो को जोड़ा। शुरुआती नौ घंटो में ही यह 21 देशों में स्थित भारतीय मिशनो/पोस्टो तक पहुंच चुकी थी।
  • इसमें प्रवासी भारतीयों और ‘भारत के मित्रों’ ने व्यापक भागीदारी की।
  • इस पहल ने तिरंगे को भारत की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों, विरासत, राष्ट्रीय गौरव और विकसित भारत की आकांक्षा के वैश्विक प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया।
  • यह आयोजन ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य से भी जुड़ा था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2300056&lang=2&reg=48

https://newsonair.gov.in/suryapath-tiranga-global-relay-follows-path-of-rising-sun