सुगम्य भारत अभियान की समय सीमा विस्तारित

Targets missed, Accessible India campaign’s deadline extended
प्रश्न-13 दिसंबर, 2019 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने सुगम्य भारत अभियान की समय सीमा मार्च, 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की। यह अभियान कब शुरू किया गया था?
(a) 5 अक्टूबर, 2014
(b) 3 नवंबर, 2015
(c) 3 दिसंबर, 2015
(d) 4 मार्च, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 13 दिसंबर, 2019 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने धीमी प्रगति के कारण सुगम्य भारत अभियान की समय सीमा मार्च, 2020 तक बढ़ाने की घोषणा की।
  • समय सीमा बढ़ाने का निर्णय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत की अध्यक्षता में केंद्रीय सलाहकार बोर्ड ने लिया।
  • सुगम्य भारत अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाना है।
  • यह अभियान विकलांग व्यक्तियों हेतु सार्वभौमिक पहुंच प्रदान करने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शुरू किया गया एक देशव्यापी अभियान है।
  • यह अभियान सुगम्य भौतिक वातावरण, परिवहन, सूचना एवं संचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने पर केंद्रित है।
  • इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिसंबर, 2015 को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/targets-missed-accessible-india-campaigns-deadline-extended/article30300230.ece