सी-विजिल-21

INDIAN NAVY TO COORDINATE SECOND EDITION OF LARGEST COASTAL DEFENCE EXERCISE – SEA VIGIL 21

प्रश्न-हाल ही में चर्चा में रहे ‘सी-विजिल-21’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह हर दूसरे साल होने वाला देश का सबसे बड़ा समुद्री रक्षा अभ्यास हैं।
(ii) इसके दूसरे संस्करण का आयोजन‚ 12-13 जनवरी‚ 2021 तक किया गया।
(iii) इस अभ्यास का समन्वय भारतीय तटरक्षक बल द्वारा किया गया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (i) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 12-13 जनवरी‚ 2021 के मध्य समुद्री रक्षा अभ्यास ‘सी-विजिल-21’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया।
  • यह हर दूसरे साल होने वाला देश का सबसे बड़ा समुद्रीय रक्षा अभ्यास है।
  • इस अभ्यास का आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा किया गया।
  • इस अभ्यास में समुद्र के तटवर्ती क्षेत्र में मौजूद देश के 13 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश‚ मत्स्य पालन करने वाले और तटवर्ती इलाकों में रहने वाले समुदाय भी शामिल हुए।
  • करीब 7516 किमी. वाले तटवर्ती और एक्सक्लूसिव आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के दायरे में इस अभ्यास का आयोजन किया गया।
  • यह अभ्यास भारतीय नौसेना के थिएटर लेवल अभ्यास ट्रोपेक्स (थिएटर लेवल रेडिनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज) की दिशा में उठाया गया कदम है।
  • सी-विजिल और ट्रोपेक्स अभ्यास मिलकर समुद्री इलाकों की चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।
  • इसमें भारतीय नौसेना कोस्ट गार्ड‚ कस्टम और अन्य समुद्रीय एजेंसिया सहित रक्षा‚ गृह‚ जहाजरानी‚ पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस‚ मत्स्य‚ कस्टम‚ केंद्र और राज्य सरकारों की अन्य एजेंसियों ने भाग लिया।
  • यह अभ्यास उच्चस्तर पर समुद्री क्षेत्र में भारत की सुरक्षा तैयारियों का आकलन करने के साथ उसमें सुधार की संभावनाओं का अवसर देता है।
  • सी-विजिल समुद्री अभ्यास का पहला संस्करण जनवरी‚ 2019 में किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1687660