प्रश्न – 1-3 जुलाई, 2026 को सीफूड एक्सपो भारत (एसईबी)-2026 कहां आयोजित किया गया ?
(a) विशाखापत्तनम (b) मुंबई
(c) नई दिल्ली (d) चेन्नई
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 1-3 जुलाई, 2026 को सीफूड एक्सपो भारत (एसईबी)-2026 चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित किया गया
- इसे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) द्वारा आयोजित किया गया
- इस दौरान राष्ट्रीय सीफूड कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया ।
- यह ओलंपियाड देश भर से कुशल सीफूड प्रसंस्करण पेशेवरों को एक साथ लाएगा ताकि वे मूल्यवर्धित सीफूड उत्पादों को तैयार करने में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन कर सकें।
- इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के सीफूड प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना, गुणवत्ता मानकों को बढ़ाना, उद्योग की प्रतिभा को पहचानना और कार्यबल विकास को मजबूत करना है और साथ ही समुद्री निर्यात में अधिक मूल्यवर्धन को प्रोत्साहित करना है।
- कौशल ओलंपियाड के दूसरे संस्करण से पहले एमपीईडीए ने 50 सीफूड मूल्य संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रमों सहित एक व्यापक राष्ट्रव्यापी क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया।
- 2,500 से अधिक सीफूड प्रसंस्करण श्रमिकों और पेशेवरों को मूल्यवर्धित समुद्री उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुत मांग है।
- फाइनल में पहुंचने वाले प्रतिभागी फाइनल में सीफूड प्रसंस्करण उद्योग और शिक्षा जगत के विशेषज्ञों एक प्रतिष्ठित जूरी के समक्ष अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया ।
- विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए
- जिसमें प्रथम पुरस्कार के लिए ₹1,00,000, द्वितीय पुरस्कार के लिए ₹75,000, तृतीय पुरस्कार के लिए ₹50,000 और चतुर्थ पुरस्कार (सांत्वना पुरस्कार) के लिए ₹25,000 शामिल हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2279138®=3&lang=2