सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप डिवीजन-A

Q. 28 अप्रैल को पुणे में संपन्न 5वीं सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (डिवीजन- A) की विजेता टीम है-
(a) हॉकी पंजाब
(b) हॉकी कर्नाटक
(c) रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड
(d) उत्तर प्रदेश हॉकी
उत्तर (c)
संबंधित तथ्य :

  • 28 अप्रैल, 2015 को पुणे में संपन्न पांचवीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप (डिवीजन-A) का खिताब रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (RSPB) ने उत्तर प्रदेश हॉकी को 5-3 से पराजित कर जीत लिया।
  • टूर्नामेंट में एयर इंडिया स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने हॉकी गंगपुर-ओडिशा को 5-3 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • टूर्नामेंट में व्यक्तिगत पुरस्कार प्राप्तकर्ता इस प्रकार रहे-
  • बेस्ट गोलकीपर- अर्पित चौधरी (झारखंड)
  • बेस्ट डिफेंडर-अमित रोहीदास (RSPB)
  • बेस्ट मिड फील्डर-जसजीत सिंह (RSPB)
  • बेस्ट फॉरवर्ड-ललित उपाध्याय (उत्तर प्रदेश)
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ द चैंपियनशिप-विक्रमजीत सिंह (पंजाब)
  • प्रॉमिसिंग प्लेयर फ्रॉम महाराष्ट्र-आकाश चिकाटे (गोलकीपर)
  • उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इस टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://hockeyindia.org/new-schedule/national-schedule-men-and-women-2015.html
http://hockeyindia.org/images/stories/2014/05/SENIOR-MEN-A.pdf