प्रश्न – 27-29 अप्रैल, 2026 के मध्य राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन – “सीईआरटी-इन संवाद 2026” कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) पुणे
(c) मुंबई (d) गोवा
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27-29 अप्रैल, 2026 के मध्य राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन – “सीईआरटी-इन संवाद 2026” बीआईटीएस पिलानी के, के.के. बिरला गोवा परिसर में आयोजित हुआ
- इस सम्मेलन का विषय- “भविष्य के लिए तैयार ऑडिट के माध्यम से डिजिटल भारत को सुरक्षित करना: अनुकूलन, आश्वासन, प्रगति” था ।
- यह सम्मेलन सीईआरटी-इन द्वारा बीआईटीएस पिलानी, गोवा के सहयोग से आयोजित किया गया
- इसमें नीति निर्माताओं, उद्योग और नियामक निकायों के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारियों (सीआईएसओ), सीईआरटी-इन सूचीबद्ध ऑडिटिंग संगठनों के प्रतिनिधियों और देश भर के साइबर सुरक्षा पेशेवरों सहित 500 से अधिक प्रतिनिधियों को एक साथ लाया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…