सीआईआई और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के बीच समझौता

प्रश्न-हाल ही में कहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के मध्य टिकाऊ विकास के पर्यावरणीय आयाम के सुसंगत कार्यान्वयन के लिए समझौता-ज्ञापन (एमओयू)पर हस्ताक्षर किया गया?
(a) नई दिल्ली
(b) अहमदाबाद
(c) लखनऊ
(d) बंगलुरू
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के मध्य टिकाऊ विकास के पर्यावरणीय आयाम के सुसंगत कार्यान्वयन हेतु समझौता-ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।
  • इस समझौते पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहम और भारतीय उद्योग परिसंघ के महानिदेशक चन्द्रजीत बनर्जी ने हस्ताक्षर किए।


  • ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है, जो पर्यावरण की दृष्टि से अच्छी नीतियों और प्रथाओं को लागू करने में विकासशील देशों की सहायता करने हेतु पर्यावरणीय गतिविधियों का समन्वय करता है।
  • इसका मुख्यालय नौरोबी, केन्या में स्थित है।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय उद्योग परिसंघ भारत की एक गैर-सरकारी, गैर-लाभकारी उद्योग प्रबंधित संगठन है।
  • यह भारत के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

लेखक – रमेश चन्द्र

संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/india/cii-and-un-environment-sign-mou/articleshow/66076638.cms