प्रश्न-21-22 नवंबर, 2020 के मध्य भारत, सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के मध्य त्रिपक्षीय शांतिकालीन युद्धाभ्यास ‘सिटमैक्स-2020’ के दूसरे संस्करण का आयोजन कहां किया?
(a) अरब सागर
(b) अंडमान सागर
(c) बंगाल की खाड़ी
(d) प्रशांत महासागर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 21-22 नवंबर, 2020 के मध्य भारत, सिंगापुर और थाइलैंड की नौसेनाओं के बीच त्रिपक्षीय शांतिकालीन युद्धाभ्यास सिटमैक्स (SITMAX)-2020 के दूसरे संस्करण का आयोजन अंडमान सागर में किया गया।
- वर्ष 2020 के इस संस्करण के अभ्यास का आयोजन रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी (RSN)द्वारा किया गया।
- ज्ञातव्य है कि सिटमैक्स के पहले संस्करण का आयोजन भारतीय नौसेना द्वारा सितंबर, 2019 में पोर्ट ब्लेयर में किया गया था।
- इसका लक्ष्य तीनों मित्र देशों और पड़ोसियों के बीच शांतिकाल में समन्वय, सहयोग और साझेदारी का विकास करना है।
- भारतीय नौसेना के स्वदेशनिर्मित एएसडब्ल्यू कोर्वेट ‘कार्मोता’ और मिसाइल कोर्वेट ‘करमुक’ ने इस अभ्यास में भाग लिया।
- जबकि सिंगापुर नेवी की ओर से उसके ‘दुर्जेय’ श्रेणी के फ्रिग्रेट ‘इंट्रेपिंड’ और ‘एन्डयोरेन्स’ श्रेणी के टैंक लैंडिंग शिप ‘एन्डेवर’ तथा रॉयल थाईनेवी की ओर से चायो फ्राया श्रेणी का फ्रिगेट ‘क्राबुरी’ (Kraburi) ने भाग लिया।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…