सांकेतिक भाषा में बना भारतीय राष्ट्रगान वीडियो लांच

Dr Mahendra Nath Pandey launches Indian National Anthem video in sign language

प्रश्न-हाल ही में किसने सांकेतिक भाषा में बना भारतीय राष्ट्रगान वीडियो लांच किया?
(a) स्मृति जुबिन ईरानी
(b) डॉ. महेंद्र नाथ पांडे
(c) प्रकाश जावड़ेकर
(d) डॉ. हर्षवर्धन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 अगस्त, 2017 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने नई दिल्ली स्थित फिल्म प्रभाग ऑडीटोरियम में सांकेतिक भाषा में बना भारतीय राष्ट्रगान वीडियो लांच किया।
  • इस वीडियो फिल्म की संकल्पना वी केयर फिल्म फेस्टिवल (We Care Film Festival) के संस्थापक निदेशक सतीश कपूर ने की है।
  • वी केयर फिल्म फेस्टिवल ने स्वयंसेवी संगठन ब्रदरहुड के अंतर्गत वीडियो फिल्म निर्माण किया।
  • इसका निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया है और संगीत स्वर्गीय आदेश श्रीवास्तव का है।
  • इस वीडियो में दिल्ली स्थित लाल किले में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन दिव्यांग बच्चों के साथ सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान कर रहे हैं।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=169844