प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 6 से 18 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला- 2026 का आयोजन गुंटूर में किया जा रहा है
- इसका आयोजन नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 से 18 जनवरी, 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का सरस मेला- 2026 का आयोजन गुंटूर में किया जा रहा है
- यह पहली बार है जब गुंटूर में इस स्तर का कोई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है
- इसका आयोजन गुंटूर ज़िला समाख्या द्वारा, जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) और सोसाइटी फॉर एलिमिनेशन ऑफ रूरल पॉवर्टी (SERP) के समन्वय से किया जा रहा है।
- इस कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों से महिला स्व-सहायता समूह (SHGs) भाग लेंगे और अपनी हस्तकला तथा उद्यमशीलता की क्षमता का प्रदर्शन कर रहे है ।
- यह मेला भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करेगा, साथ ही ग्रामीण कारीगरों और स्व-सहायता समूहों (SHGs) को अपने उत्पाद प्रदर्शित व बेचने के लिए एक मंच प्रदान कर उन्हें बढ़ावा देगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…