प्रश्न-निर्भय के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नही है?
(a) यह सब सोनिक क्रूज मिसाइल है।
(b) इस मिसाइल की रेंज 1000 कि.मी. से अधिक है।
(c) इसका पहला सफल परीक्षण 2011 में किया गया था।
(d) यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 17अक्टूबर, 2014 को ओडिशा के बालासोर स्थित चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से निर्भय क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।
- निर्भय भारत की पहली, स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की सब सोनिक क्रूज मिसाइल है।
- इसका विकास रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया।
- इसकी मारक क्षमता 1,000 कि.मी. से अधिक है।
- यह मिसाइल 0.75-0.8 मैक (Mach) तक की गति से मार करने में सक्षम है।
- यह मिसाइल हवा, जमीन, समुद्री जहाज और पनडुब्बियों से वार करने में सक्षम है।
- पेड़ की ऊंचाई (ट्री टॉप) के बराबर उड़ने की क्षमता के कारण यह ‘ट्री टॉप मिसाइल’ के नाम से भी जानी जाती है।
- 12 मार्च, 2013 को इस मिसाइल का पहला परीक्षण किया गया था, जो आंशिक रुप से ही सफल रहा था। अतः कथन (c) असत्य है।