संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार

West Bengal wins prestigious UN Public Service Award

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार को उसकी ‘कन्याश्री प्रकल्प’ योजना के लिए संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया?
(a) राजस्थान
(b) झारखंड
(c) असम
(d) पश्चिम बंगाल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 23 जून, 2017 को पश्चिम बंगाल सरकार को वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार राज्य को ‘कन्याश्री प्रकल्प’ (Kanyashree Prakalpa) योजना के लिए दिया गया।
  • समावेशी सेवाओं और सहभागिता के द्वारा सबसे ज्यादा गरीब और सर्वाधिक संवेदनशील तक पहुँचने की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया।
  • इस श्रेणी में 62 देशों से 552 नामांकन प्राप्त हुए थे।
  • यह पुरस्कार द हेग, नीदरलैंड्स में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ग्रहण किया।
  • ‘कन्याश्री प्रकल्प’ एक लक्षित सशर्त नगदी हस्तांतरण योजना है।
  • जिसका उद्देश्य स्कूलों और अन्य शैक्षणिक और कौशल विकास संस्थानों में लड़कियों को बनाए रखना और बाल विवाह को रोकना है।
  • गौरतलब है कि इससे पूर्व 26 जून, 2015 को पश्चिम बंगाल के नादिया जिले को सार्वजनिक से सेवाओं के वितरण में सुधार तथा खुले में शौच को रोकने के लिए ‘संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार, 2015’ प्रदान किया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष ‘23 जून’ को संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस’ मनाया जाता है।

संबंधित लिंक
https://www.facebook.com/MamataBanerjeeOfficial/posts/1483555308378472
http://indiatoday.intoday.in/story/west-bengal-wins-prestigious-un-public-service-award/1/986223.html
http://www.ndtv.com/india-news/kanyashree-scheme-for-girls-in-bengal-wins-un-award-1716321