प्रश्न-‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 23 अक्टूबर
(b) 25 अक्टूबर
(c) 27 अक्टूबर
(d) 24 अक्टूबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 24 अक्टूबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ (United Nations Day) मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ की गयी।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 1948 से प्रतिवर्ष 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है।
- इसके अतिरिक्त वर्ष 1972 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा 24 अक्टूबर को ‘विश्व विकास सूचना दिवस’ (World Development Information Day) के रूप में भी मनाया जाता है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/unday/
http://www.un.org/en/events/devinfoday/