संदेश

प्रश्न-निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य ‘संदेश’ (Sandes) नामक त्वरित मैसेजिंग प्लेटफार्म के संबंध में असत्य है?
(a) यह राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा शुह्व किया गया।
(b) प्रारंभ में इसका उपयोग केवल सरकारी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा था।
(c) यह उपयोगकर्ता को अपनी ई-मेल आईडी या पंजीकृत फोन नंबर बदलने की अनुमति देता है।
(d) यह व्हाट्सऐप के विकल्प के रूप में है।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी‚ 2021 में संदेश ऐप‚ इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा प्रारंभ किया गया है।
  • यह ऐप एक त्वरित संदेश प्लेटफॉर्म है।
  • कोविड-19 के दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में सरकार अपने कर्मचारियों हेतु एक सुरक्षित संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में इस ऐप को तैयार किया गया था।
  • इस ऐप का पहला वर्जन अगस्त‚ 2020 में जारी किया गया था। प्रारंभ में इस ऐप का उपयोग केवल सरकारी अधिकारियों द्वारा ही किया जाता था‚ हालांकि अब इसे जन-सामान्य के लिए जारी किया गया है।
  • यह व्हाट्सऐप की तर्ज पर विकसित किया गया है।
  • व्हाट्सऐप की तरह‚ इसे भी मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी से संचालित किया जाता है।
  • यह ऐप उपयोगकर्ता को अपनी ई-मेल आईडी या पंजीकृत फोन नंबर बदलने की अनुमति नहीं देता है।

लेखक-प्रशांत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.firstpost.com/tech/news-analysis/indian-government-launches-sandes-an-instant-messaging-app-for-government-employees-9319101.html