प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 7 अगस्त,2026 को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।
- इसमें 3 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार विजेता और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- राष्ट्रपति 7 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया
- भारत की समृद्ध हथकरघा परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास में असाधारण योगदान के लिए कुल 22 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया , जिनमें 3 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार विजेता और 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार विजेता शामिल हैं।
- ये पुरस्कार हथकरघा क्षेत्र में बुनाई, नवाचार, डिजाइन विकास, विपणन पहल, स्टार्ट-अप उद्यमों और उत्पादक कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हैं।
- ये पुरस्कार राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (एनएचडीपी) के हथकरघा विपणन सहायता (एचएमए) घटक के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं और हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय मान्यता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- संत कबीर हथकरघा पुरस्कार-
- यह हथकरघा बुनकरों के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान है, जिन्होंने असाधारण शिल्प कौशल और भारत की बुनाई परंपराओं को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए आजीवन समर्पण दिखाया है।
- इस पुरस्कार में शामिल हैं-
- सोने का सिक्का (जड़ा हुआ),ताम्रपत्र,शॉल,प्रमाण-पत्र
- राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार
- यह पुरस्कार उन हथकरघा बुनकरों और अन्य हितधारकों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट रचनात्मकता, गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
- पुरस्कार में शामिल हैं- ताम्रपत्र,शॉल,प्रमाण-पत्र
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2295647®=48&lang=1