श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा

Working visit of President of Sri Lanka to India (May 13-14, 2016)

प्रश्न-हाल ही में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना कब भारत की यात्रा पर रहे?
(a) 13-15 मई, 2016
(b)13-14 मई, 2016
(c) 14-15 मई, 2016
(d)12-16 मई, 2016
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 13-14 मई, 2016 के दौरान श्रीलंका लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना भारत के लिए कार्यकारी यात्रा पर रहे।
  • ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व 15-18 फरवरी 2015 के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति भारत की राजकीय यात्रा पर थे।
  • भारत और श्रीलंका के संबंध 2,500 वर्ष से अधिक पुराने हैं।
  • दोनों देशों की बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और परस्पर भाषाई संबंधों की एक विरासत है।
  • दोनों देशों के बीच राजनैतिक संबंध नियमित अंतरालों पर दोनों देशों के नेताओं की यात्राओं से मजबूत हुए हैं।
  • भारत की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 और 14 मार्च, 2015 को श्रीलंका का दौरा किया था।
  • इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने 14 मई, 2016 को उज्जैन (म.प्र.) में सिंघस्थ के सार्वभौमिक संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘‘विचार महाकुंभ’’ में भाग लिया।
  • इसके साथ ही उन्होंने विश्व प्रसिद्ध सांची के स्तूप का दौरा किया।
  • सांची में उन्होंने श्रीलंका के महाबोधि सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु अनागारिक धर्मपाल की प्रतिमा का अनावरण किया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145306
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=51905
http://mea.gov.in/incoming-visit-info.htm?1/878/Working+visit+of+President+of+Sri+Lanka+to+India+May+1314+2016
http://mea.gov.in/Portal/ForeignRelation/Sri_Lanka_09_02_2016_hindi.pdf