शून्य मूल्य के नोट 2019

Indian Notes to Mark Mahatma Gandhi's 150th Birth Anniversary

प्रश्न-महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर शून्य मूल्य के कितने स्मरणीय नोट जारी करने की घोषणा की गई है?
(a) 10
(b) 12
(c) 14
(d) 16
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 फरवरी, 2019 को यूएई की कंपनी नूमिसबिंग समूह (Nusmisbing Group) ने वैश्विक स्तर पर शून्य मूल्य के 12 बैंक नोट जारी करने का निर्णय लिया है।
  • इसमें प्रथम दो नोट की वैश्विक बिक्री ऑनलाइन की जाएगी, जबकि शेष 10 नोट 2 अक्टूबर, 2019 तक विभिन्न चरणों में जारी किए जाएंगें।
  • गांधीजी को श्रद्धांजलि के रूप में प्रत्येक नोट पर उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की यादगार घटनाएं शामिल होगी।
  • प्रथम दो स्मरणीय नोट को दुबई में भारतीय कलाकार अकबर साहब द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • स्मरणीय है कि अकबर साहब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘मन की बात’ के लिए मुख्य चित्रकार है।
  • पहली नोट पर गांधीजी को अपनी माता पुतलीबाई द्वारा कानून की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड जाने से पहले दिए जाने वाले वचन से है इसे ‘‘प्रामिस टू मदर’’ के आधार पर चित्रांकित किया गया है।
  • जबकि दूसरी नोट पर गांधीजी को पीटरमैरिट्जबर्ग रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के डिब्बे से फेक दिए जाने की घटना से संबंधित है इसे ‘‘व्हाइट ओनली’’ के आधार पर चित्रित किया गया है।

लेखक – सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.siliconindia.com/news/general/Numisbing-Releases-Limited-Edition-Euro-Souvenir-Indian-Notes-to-Mark-Mahatma-Gandhis-150th-Birth-Anniversary-nid-207127-cid-1.html

https://www.thehansindia.com/posts/index/Editors-Desk/2019-02-28/Commemorative-notes-to-mark-Gandhis-150th-birth-anniversary/503642