शी-बॉक्स ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली

SHe-Box Online Complaint Management System

प्रश्न-शी-बॉक्स ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली किस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु शुरू की गई?
(a) महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2006
(b) महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2008
(c) महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013
(d) महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 7 नवंबर, 2017 को केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा सरकारी और निजी संगठनों में कार्यरत महिलाओं की कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाने हेतु शी-बॉक्स ऑनलाइन शिकायत प्रबंधन प्रणाली का नई दिल्ली में शुभारंभ किया गया।
  • यह प्रणाली कार्यस्थल पर महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध, और निवारण) अधिनियम, 2013 का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने हेतु शुरू की गई है।
  • इस नए शी-बॉक्स पोर्टल (http://shebox.nic.in/) पर सरकारी और निजी कर्मचारियों सहित देश की सभी महिला कर्मचारियों हेतु कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • यौन उत्पीड़न अधिनियम के अंतर्गत गठित संबंधित आंतरिक शिकायत समिति या स्थानीय शिकायत समिति में पहले से ही लिखित शिकायत दर्ज करवाने वाली महिलाएं भी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं।
  • मंत्रालय द्वारा यौन उत्पीड़न के अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने हेतु इस अधिनियम पर पुस्तिका और प्रशिक्षण पुस्तिका भी प्रकाशित की गई है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173299
http://www.livelaw.in/wcd-ministry-launches-box-online-complaints-sexual-harassment/