शीतकालीन पैरालंपिक खेल, 2018

प्रश्न-9 से 18 मार्च, 2018 के मध्य संपन्न शीतकालीन पैरालंपिक खेल, 2018 में किस देश ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीते?
(a) जापान
(b) नॉर्वे
(c) ब्रिटेन
(d) अमेरिका
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 12वें शीतकालीन पैरालंपिक खेल, 2018 प्योंगचांग, द. कोरिया में संपन्न। (9-18 मार्च, 2018)
  • प्योंगचांग ओलंपिक स्टेडियम में संपन्न इन खेलों में 49 देशों के लगभग 569 एथलीटों ने 6 खेलों की 80 स्पर्धाओं में भाग लिया।
  • द. कोरियाई राष्ट्रपति मून जाइ-इन ने पैरालंपिक खेलों का आधिकारिक उद्घाटन किया।
  • 12वें पैरालंपिक खेलों का आधिकारिक स्लोगन पैशन कनेक्टेड (Passion Connected) था।
  • 12वें पैरालंपिक खेलों का शुभंकर (Mascot) सूहोरांग, एक सफेद चीता एवं बंदाबी, एक एशियाई काला भालू था।
  • 12वें पैरालंपिक खेलों में अमेरिका ने 13 स्वर्ण, 15 रजत एवं 8 कांस्य पदक सहित कुल 36 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • पदक तालिका में शीर्ष 3 देश
रैंक देश/संगठनस्वर्णरजतकांस्यकुल
1.   अमेरिका1315836
2. न्यूट्रल पैरालंपिक एथलीट्स (NPA)810624
3. कनाडा841628
  • मेजबान द.कोरिया ने न्यूजीलैंड और फिनलैंड के साथ संयुक्त रूप से 16वां स्थान प्राप्त किया।
  • दोनों ने 1 स्वर्ण, 2 रजत सहित कुल 3 पदक प्राप्त किए।
  • स्लोवाकिया की पैरा एथलीट हेनरीटा फारकासोवा ने प्योंगचांग पैरालंपिक खेलों में सर्वाधिक पांच पदक (4 स्वर्ण एवं 1 रजत) प्राप्त किए।
  • 12वें शीतकालीन पैरालंपिक में रूस प्रतिबंधित देश रहा।
  • रूसी एथलीटों ने पैरालंपिक झंडे के तहत ‘न्यूट्रल पैरालंपिक एथलीट्स’ (NPA) के रूप में पैरालंपिक में प्रतिभाग किया।
  • 13वें पैरालंपिक खेलों का आयोजन चीन के बीजिंग नेशनल स्टेडियम (बीजिंग) में 4-13 मार्च, 2022 के मध्य आयोजित किया जाएगा।

संबंधित लिंक
https://www.olympic.org/pyeongchang-2018/results/en/general/competition-schedule.htm
https://www.paralympic.org/news/pyeongchang-2018-henrieta-farkasova-goes-five
https://www.paralympic.org/pyeongchang-2018/results/info-live-results/PWG2018/en/alpine-skiing/daily-schedule-date=2018-03-18.htm