शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021

Shanti Swarup Bhatnagar Prize For Science And Technology-2021

प्रश्न-सितंबर‚ 2021 में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
(ii) यह पुरस्कार 7 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है।
(iii) पहली बार यह पुरस्कार वर्ष 1958 में प्रदान किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • सितंबर‚ 2021 में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार‚ 2021 की घोषणा की गई।
  • इस पुरस्कार हेतु 7 श्रेणियों में घोषित वैज्ञानिकों के नाम इस प्रकार हैं-
  • विज्ञान
(i) डॉ. अमित सिंह‚ आईआईएएससी‚ बंगलुरू।
(ii) डॉ. अरुण कुमार शुक्ला‚ आईआईटी कानपुर
  • रसायन विज्ञान

(i) डॉ. कनिष्का विश्वास‚ जवाहर लाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च‚ बंगलुरू
(ii) डॉ. टी. गोविंदाराजू‚ जवाहरलाल नेहरू सेंटर फॉर एडवांस्ड साइंटिफिक रिसर्च‚ बंगलुरू।

  • पृथ्वी‚ वायुमंडल‚ महासागर तथा ग्रहीय विज्ञान-
  • डॉ. बिनॉय कुमार साईकिया‚ सीएसआईआर नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेव्नâोलॉजी‚ जोरहाट
  • इंजीनियरिंग विज्ञान
  • डॉ. देबदीप मुखापोध्याय‚ आईआईटी खड़गपुर।
  • गणित विज्ञान

(i) डॉ. अनीश घोष‚ टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च‚ मुंबई
(ii) डॉ. साकेत सौरभ इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंसेस चेन्नई।

  • चिकित्सा विज्ञान

(i) डॉ. जीमोन पन्नीयम्माकल‚ श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेस एंड टेव्नâोलॉजी‚ तिरुवनंतपुरम
(ii) डॉ. रोहित श्रीवास्वत‚ आईआईटी बॉम्बे।

  • भौतिक विज्ञान
  • डॉ. कनक साहा इंटर-यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स‚ पुणे।
  • उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • पहली बार यह पुरस्कार 1958 में दिया गया था।
  • इस पुरस्कार हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में शोधरत 45 वर्ष तक की आयु का कोई भी भारतीय नागरिक नामांकन का पात्र होता है।
  • पुरस्कार हेतु चयनित प्रत्येक व्यक्ति को एक सम्मान पत्र‚ 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं एक पट्टिका दी जाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://ssbprize.gov.in/WriteReadData/LatestUpdates/202109260133259214500SSBPrize2021Website.pdf