शशिकला

प्रश्न-4 अप्रैल‚ 2021 को शशिकला का निधन हो गया। वह थी-
(a) चित्रकार
(b) साहित्यकार
(c) अभिनेत्री
(d) पर्यावरणविद्‌
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 अप्रैल‚ 2021 को वयोवृद्ध प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन हो गया।
  • उन्होंने 1960 से 70 के दशक में ‘आरती’‚ ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिका निभाई थी।
  • उनकी पहली फिल्म ‘जीनत’ (वर्ष 1945) थी।
  • छह दशक के अपने करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था।
  • भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.livehindustan.com/bihar/purnia/story-mourning-the-death-of-actress-shashi-kala-3958198.html