शल्यकॉन – 2025

प्रश्न – 13 – 15 जुलाई, 2025 को तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शल्यकॉन 2025’ कहाँ आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) रांची
(c) इंदौर (d) मुंबई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13 – 15 जुलाई, 2025 को तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘शल्यकॉन 2025’ नई दिल्ली में आयोजित हुई
  • इसका मुख्य विषय – नवाचार, एकीकरण और प्रेरणा (Innovation, Integration, and Inspiration) है
  • यह अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) द्वारा सुश्रुत जयंती के पावन अवसर पर आयोजित हुई
  • उल्लेखनीय है कि शल्य चिकित्सा के जनक माने जाने वाले महान आचार्य सुश्रुत की स्मृति में प्रति वर्ष 15 जुलाई को सुश्रुत जयंती मनाई जाती है।
  • शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में उनके शाश्‍वत योगदान के सम्मान में, एआईआईए का शल्य-तंत्र विभाग के प्रोफेसर (डॉ.) योगेश बडवे के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुश्रुत एसोसिएशन के 25वें वार्षिक सम्मेलन के सतत शैक्षणिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की मेजबानी की
  • इसमें भारत और विदेश से आए 500 से अधिक प्रख्यात विद्वानों, शल्य चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों ने भाग लिया

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/en/aiia-to-host-shalyacon-2025-a-three-day-national-seminar-on-ayurvedic-surgery/#:~:text=The%20All-India%20Institute%20of%20Ayurveda%20%28AIIA%29%20in%20New,Sushruta%2C%20widely%20regarded%20as%20the%20Father%20of%20Surgery.