शंघाई सहयोग संगठन की 18वीं शिखर बैठक

18th SCO Summit

प्रश्न-9-10 जून, 2018 के मध्य शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य राष्ट्रों के राष्ट्राध्यक्षों की 18वीं शिखर बैठक कहां संपन्न हुई?
(a) अस्ताना
(b) वुहान
(c) किंगदाओ
(d) उफा
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9-10 जून, 2018 के मध्य शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य राष्ट्रों के राष्ट्रध्यक्षों की 18वीं शिखर बैठक किंगदाओ (Qingdao) चीन में संपन्न हुई।
  • इस वार्षिक शिखर बैठक की मेजबानी और अध्यक्षता चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की।
  • यह चौथा अवसर है जब चीन ने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है।
  • इसके पूर्व वर्ष 2001 (पहला शिखर सम्मेलन), 2006 तथा 2012 में भी चीन ने एससीओ शिखर बैठक की अध्यक्षता की थी।
  • इस शिखर सम्मेलन में भारत ने पहली बार पूर्ण सदस्य के रूप में भाग लिया।
  • गौरतलब है कि एससीओ की 17वीं शिखर बैठक में इस संगठन के विस्तार की प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण चरण के तहत भारत तथा पाकिस्तान को संगठन के सदस्य देश का दर्जा प्रदान किया गया था।
  • भारत और पाकिस्तान के सदस्य बनने के बाद एससीओ की सदस्य संख्या बढ़कर 8 हो गई।
  • जिसके अन्य सदस्यों में चीन, कजाख्स्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान तथा उज्बेकिस्तान शामिल हैं।
  • ज्ञातव्य है कि भारत और पाकिस्तान को वर्ष 2005 में संगठन के पर्यवेक्षक का दर्जा प्रदान किया गया था।
  • भारत और पाकिस्तान के पूर्ण सदस्य बनने के बाद अब इससे अफगानिस्तान बेलारूस, ईरान और मंगोलिया पर्यवेक्षक देश हैं।
  • इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत अन्य सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने प्रतिभाग किया।
  • एससीओ एक सैनिक, राजनैतिक और आर्थिक सहयोग वाला संगठन है।
  • जिसकी स्थापना 15 जून, 2001 को हुई थी।
  • यह मुख्य रूप से सदस्य देशों के बीच सैन्य सहयोग से संबंधित है।
  • इसमें खूफिया सूचनाओं को साझा करना, मध्य एशिया में आतंकवाद रोधी अभियान चलाना शामिल है।
  • इसका मुख्यालय बीजिंग, चीन में है।
  • वर्तमान में राशिद अलीमोव एससीओ के महासचिव हैं।

संबंधित लिंक…
http://mea.gov.in/Speeches-Statements.htm?dtl/29971/English+translation+of+Prime+Ministers+Intervention+in+Extended+Plenary+of+18th+SCO+Summit+June+10+2018