वैश्विक शांति सूचकांक, 2018

प्रश्न-हाल ही में लंदन स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस’ (IEP) द्वारा जारी वैश्विक शांति सूचकांक, 2018 में किस देश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) डेनमार्क
(b) आइसलैंड
(c) न्यूजीलैंड
(d) ऑस्ट्रिया
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 जून, 2018 को लंदन स्थित ‘इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस’ (IEP) द्वारा ‘वैश्विक शांति सूचकांक (Global Peace Index), 2018’ जारी किया गया।
  • यह इस सूचकांक का 12वां संस्करण है।
  • वर्ष 2018 के वैश्विक शांति सूचकांक का मुख्य विषय (Theme)-‘‘एक जटिल विश्व में शांति का मापन’’ (Measuring Peace in a Complex World) है।
  • वर्ष 2018 के इस सूचकांक में विश्व के 163 स्वतंत्र देशों को उनकी शांति के स्तर के अनुसार रैंकिंग प्रदान की गई है।
  • संपूर्ण विश्व की 99.7 प्रतिशत जनसंख्या इन्हीं देशों में निवास करती है।
  • वैश्विक शांति सूचकांक में 23 गुणात्मक एवं मात्रात्मक संकेतकों के आधार पर विश्व के देशों का शांति के स्तर पर मापन किया जाता है।
  • इन 23 संकेतकों को जिन तीन विस्तृत विषयों के अंतर्गत वर्गीकृत किया जा सकता है, वे हैं-
    i. समाज में बचाव एवं सुरक्षा का स्तर
    ii. घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का विस्तार और
    iii. सैन्यीकरण।
  • वर्ष 2018 के वैश्विक शांति सूचकांक के परिणाम दर्शाते हैं कि वैश्विक स्तर पर गत वर्ष से शांति में 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसमें लगातार चौथे वर्ष गिरावट दर्ज की गई।
  • गत एक वर्ष के दौरान 71 देशों के शांति के स्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जबकि 92 देशों के शांति के स्तर में गिरावट दर्ज हुई है।
  • वर्ष 2018 के सूचकांक के अनुसार, वर्तमान यूरोप विश्व का सर्वाधिक शांतिपूर्ण क्षेत्र (Most Peaceful Region) रहा।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में हिंसा के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को क्रय शक्ति समता के रूप में 14.76 ट्रिलियन का नुकसान हुआ जो वैश्विक जीडीपी का 12.4 प्रतिशत है।
  • वैश्विक शांति सूचकांक (GPI), 2018 के अनुसार 1.096 स्कोर के साथ आइसलैंड को इस सूचकांक में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ। अर्थात आइसलैंड विश्व का सर्वाधिक शांतिमय देश है।
  • इसके पश्चात सर्वाधिक शांत 4 देशों का क्रम इस प्रकार है-(2) न्यूजीलैंड (स्कोर-1.192), (3) ऑस्ट्रिया (स्कोर-1.274) (4) पुर्तगाल (स्कोर-1.318) तथा (5) डेनमार्क (स्कोर-1.353)।
  • इस सूचकांक में सीरिया (स्कोर-3.6) को सबसे निचला 163वां स्थान प्राप्त हुआ है। अर्थात सीरिया विश्व का सर्वाधिक अशांत देश है।
  • इसके पश्चात सर्वाधिक अशांत 4 देशों का क्रम इस प्रकार हैः (162) अफगानिस्तान (स्कोर-3.585), (161) दक्षिण सूडान (स्कोर-3.508), (160) इराक (स्कोर-3.425), (159) सोमालिया (स्कोर-3.367)।
  • वैश्विक शांति सूचकांक, 2018 में भारत को कुल 163 देशों की सूची में 136वां (स्कोर-2.504) स्थान प्राप्त हुआ है।
  • उल्लेखनीय है कि गतवर्ष भारत 137वें स्थान पर था।
  • भारत के पड़ोसी देशों में भूटान 19वें, श्रीलंका 67वें, नेपाल 84वें तथा पाकिस्तान 151वें स्थान पर रहा।
  • इस सूचकांक में विश्व के अन्य प्रमुख देशों में कनाडा 6वें, सिंगापुर 8वें, जापान 9वें, जर्मनी 17वें, यूके 57वें, फ्रांस 61वें तथा अमेरिका 121वें स्थान पर रहा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://economicsandpeace.org/reports/
https://reliefweb.int/sites/reliefweb.int/files/resources/Global-Peace-Index-2018-2.pdf
https://reliefweb.int/report/world/global-peace-index-2018