बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार, 2016-17 और 2017-18

प्रश्न-हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा वर्ष 2016-17 और 2017-18 के बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई। इसमें किसको दो सत्रों के लिए पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई?
(a) आर. अश्विन
(b) विराट कोहली
(c) रवींद्र जडेजा
(d) शिखर धवन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 जून, 2018 को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा वर्ष 2016-17और 2017-18 के बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दो सत्रों (वर्ष 2016-17और वर्ष 2017-18) के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पॉली उमरीगर अवॉर्ड के लिए चुना गया।
  • कोहली को हर सत्र के लिए 15 लाख रुपये दिये जायेंगे।
  • हरमनप्रीत कौर को वर्ष 2016-17 और स्मृति मंधाना को वर्ष 2017-18 के सत्र के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया।
  • वर्ष 2016-17 के प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार-पंकज राय (मरणोपरांत)
  • बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (महिला)-डायना एडुल्जी (Declined: लेने से इंकार)
  • बीसीसीआई स्पेशल पुरस्कार-अब्बास अली बेग और दिवंगत नरेन तम्हाणे।
  • 2016-17 में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर- अनिल दांडेकर
  • 2016-17 में बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बंगाल
  • लाला अमरनाथ अवॉर्ड-
    (i) रणजी ट्रॉफी के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हेतु परवेज रसूल (जम्मू-कश्मीर)।
    (ii) घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हेतु-क्रुनाल पांड्या।
  • माधवराव सिंधिया अवॉर्ड-
    (i) रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन हेतु-प्रियांक पांचाल (गुजरात)।
    (ii) रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु शाहबाज नदीम (झारखंड)।
  • एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी
    (i) U-23 सी.के. नायडू ट्रॉफी 2016-17 में सर्वाधिक रन हेतु-एकांत सी. सेन (हिमाचल प्रदेश)
    (ii) U-23 सी.के. नायडू ट्रॉफी 2016-17 में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु-करण कालिया (पंजाब)
  • वर्ष 2017-18 के प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
  • कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-अंशुमान गायकवाड़
  • बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (महिला)-सुधा शाह
  • बीसीसीआई स्पेशल पुरस्कार-दिवंगत बुधी कुंदेरान
  • 2016-17 में घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अंपायर- यशवंत बर्डे
  • 2016-17 में बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट श्रृंखला में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन- दिल्ली और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन
  • लाला अमरनाथ अवॉर्ड-
    (i) रणजी ट्रॉफी के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हेतु-जलज सक्सेना
    (ii) घरेलू सीमित ओवर के टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हेतु-दिवेश पठानी
  • माधवराव सिंधिया अवॉर्ड-
    (i) रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन हेतु-मयंक अग्रवाल (कर्नाटक)
    (ii) रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने हेतु-जलज सक्सेना (केरल)
  • एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी-
    (i) U-23 सीके नायडू ट्रॉफी 2017-18 में सर्वाधिक रन हेतु-आर्यमन बिड़ला (म.प्र.)
    (ii) U-23 सीके नायडू ट्रॉफी 2017-18 में सर्वाधिक विकेट हेतु-तेजस बरोका (दिल्ली)।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bcci.tv/news/2018/press-releases/17351/virat-kohli-set-to-receive-polly-umrigar-award
http://ddnews.gov.in/sports/kohli-get-cricketer-year-award-bcci-annual-gala