वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट, 2017

The Global Gender Gap Report 2017

प्रश्न-2 नवंबर, 2017 को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा जारी वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट में लैंगिक अंतराल सूचकांक में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) 108
(b) 109
(c) 110
(d) 111
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 नवंबर, 2017 को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) द्वारा ‘वैश्विक लैंगिक अंतराल रिपोर्ट-2017’ (Global Gender Gap Report-2017) जारी की गई।
  • इस वर्ष लैंगिक अंतराल सूचकांक में 144 देशों को सूचीबद्ध किया गया है।
  • सूची में आइसलैंड को पहला स्थान दिया गया। इसका कुल स्कोर 0.878 है।
  • इसके पश्चात सूची में नॉर्वे (स्कोर-0.830) को दूसरा, फिनलैंड (स्कोर-0.823) को तीसरा, रवांडा (स्कोर-0.822) को चौथा तथा स्वीडन (स्कोर-0.816) को पांचवां स्थान दिया गया है।
  • इस सूची में निचले क्रम के 5 देश हैं-यमन (144वां स्थान), पाकिस्तान (143वां स्थान), सीरिया (142वां स्थान), चाड (141वां स्थान) तथा ईरान इस्लामिक गणराज्य (140वां स्थान)।
  • भारत को 0.669 स्कोर के साथ सूची में 108वें स्थान पर रखा गया है। गत वर्ष 144 देशों की सूची में भारत को 87वां स्थान दिया गया था।
  • सूचकांक के विभिन्न क्षेत्रों में भारत की स्थिति इस प्रकार रही-
    (i) आर्थिक भागीदारी एवं अवसर-139वां स्थान
    (ii) शैक्षणिक उपलब्धियां-112वां स्थान
    (iii) स्वास्थ्य एवं उत्तरजीविता-141वां स्थान
    (iv) राजनीतिक सशक्तिकरण-15वां स्थान
  • सूची में भारत के पड़ोसी देशों में बांग्लादेश को 47वां स्थान, चीन को 100वां स्थान, नेपाल को 111वां स्थान, भूटान को 124वां स्थान तथा श्रीलंका को 109वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • ब्रिक्स देशों में दक्षिण अफ्रीका 19वें स्थान, रूस 71वें स्थान तथा ब्राजील 90वें स्थान पर रहा।
  • वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक चार क्षेत्रों में लैंगिक अंतराल का परीक्षण करता है। यह निम्नलिखित हैं-
    1. आर्थिक भागीदारी और अवसर (Economic Participation and Opportunity)
    2. शैक्षणिक उपलब्धियां (Educational Attainment)
    3. स्वास्थ्य एवं उत्तर जीविता (Health and Sarvival)
    4. राजनीतिक सशक्तिकरण (Political Empowerment)
  • यह सूचकांक 0 से 1 के मध्य विस्तारित है। इसमें 1 का अर्थ पूर्ण लैंगिक समानता तथा 0 का अर्थ पूर्ण लैंगिक असमानता है।

संबंधित लिंक
https://www.weforum.org/reports/the-global-gender-gap-report-2017
http://www3.weforum.org/docs/WEF_GGGR_2017.pdf