वैक्टीरिया कोशिका की वृद्धि रोकने वाले एंजाइम की खोज

Enzyme to arrest bacteria cell growth discovered

प्रश्न-हाल ही में भारतीय वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया कोशिका की वृद्धि को रोकने वाले एंजाइम की खोज की है। ये किस संस्थान के हैं?
(a) टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च
(b) एस.एन.बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक साइंसेस
(c) हरीशचंद्र रिसर्च इस्टीट्यूट
(d) सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा हाल ही में एक ऐसे एंजाइम की खोज की गई है जो बैक्टीरिया कोशिका की वृद्धि रोकने में सक्षम है।
  • सी.सी.एम.बी. (CCMB) के वैज्ञानिकों ने इस एंजाइम के बारे में स्पष्ट करते हुए बताया है कि यह एंजाइम बैक्टीरिया कोशिका भित्ति (Bacteria Cellwall) को तोड़ने में सहायक होता है।
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एंजाइम ऐसी एंटीबायोटिक दवाइयों के विकास में सहायक होगा जिनके प्रति रोगकारक बैक्टीरिया प्रतिरोधकता विकसित कर चुके हैं।
  • हम जानते हैं कि एंजाइम एक तरह का प्रोटीन होता है जो कोशिकाओं के अंदर पाया जाता है।
  • एंजाइम शरीर में विषाक्त पदार्थों को नष्ट करने एवं भोजन के पाचन में भाग लेने के साथ-साथ अनेकों प्रकार के कार्य करते हैं।
  • शरीर में अलग-अलग कार्यों हेतु अलग-अलग प्रकार के एंजाइम होते हैं तथा इनकी रासायनिक संरचना भी भिन्न भिन्न होती है।
  • सी.सी.एम.बी. ने 2 अप्रैल 2019 को प्रेस विज्ञाप्ति में इसकी जानकारी दी।   

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/enzyme-to-arrest-bacteria-cell-growth-discovered/article26715075.ece

http://www.newindianexpress.com/cities/hyderabad/2019/apr/03/ccmb-discovery-opens-doors-to-new-method-to-fight-bacteria-1959427.html