राष्ट्रपति की क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की राजकीय यात्रा

The President of India, Shri Ram Nath Kovind visit to three nations – Croatia, Bolivia and Chile

प्रश्न-25 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 के मध्य भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की राजकीय यात्रा पर रहे। इस यात्रा के दौरान उन्हें किस देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टामीस्लाव’ से सम्मानित किया गया?
(a) चिली
(b) बोलीविया
(c) क्रोएशिया
(d) जर्मनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 25 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 के मध्य भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • वह 25-28 मार्च, 2019 के मध्य क्रोएशिया की राजकीया यात्रा पर रहे।
  • उल्लेखनीय है कि भारत और क्रोएशिया के बीच घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंध हैं।
  • क्रोएशिया में उन्होंने वहां की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर-किटरोविक और प्रधानमंत्री आंद्रे प्लेंकोविक के साथ बैठक की।
  • बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और निवेश संबंध मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही पर्यटन, खेल और संस्कृति से संबंधित 4 समझौतों पर हस्ताक्षर हुआ है।
  • इस यात्रा के दौरान उन्हें क्रोएशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द किंग ऑफ टामीस्लाव’ (Garand Order of the King of Tamislav) से सम्मानित किया गया।
  • 28-30 मार्च, 2019 के मध्य राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोलीविया की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • दोनों देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय राजकीय यात्रा है।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस आइमा के साथ मुलाकात की।
  • इस दौरान दोनों देशों के मध्य 8 समझौतों/समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।
  • वित्त वर्ष 2017-18 में भारत-बोलीविया के मध्य द्विपक्षीय व्यापार 875 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
  • 30 मार्च से 1 अप्रैल, 2019 के मध्य राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चिली की राजकीय यात्रा पर रहे।
  • उल्लेखनीय है कि इस वर्ष भारत-चिली राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के साथ बैठक की।
  • गौरतलब है कि चिली में तांबे और नाइट्रेट सहित प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है।
  • 1 अप्रैल की शाम केप टाउन होते हुए भारत आने के लिए चिली से चले आये। केप टाउन में उन्होंने भारतीयों को संबोधित भी किया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1590

http:// https://presidentofindia.nic.in/default.aspx?dur=921&y=1357

http:// https://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1593

https://presidentofindia.nic.in/press-release-detail.htm?1594