वेस्ट टू वंडर पार्क

प्रश्न-21 फरवरी, 2019 को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सरायकाले खां के निकट नवनिर्मित ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का उद्घाटन किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) यह पार्क 7 एकड़ में बनाया गया है।
(b) यह पार्क उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा निर्मित है।
(c) इस पार्क में पहली बार अपशिष्ट सेधन बनाने के लिए स्क्रैप का उपयोग किया गया है।
(d) इस स्क्रैप का उपयोग विश्व के 7 अजूबों की प्रतिकृतियां (सेवन वंडर्स पार्क) बनाने के लिए किया गयाहै।
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 फरवरी, 2019 को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सराय काले खां के निकट स्थित राजीव गांधी स्मृति वन में नवनिर्मित ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ का उद्घाटन किया। 
  • यह पार्क दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) द्वारा निर्मित किया गया है।
  • यह पार्क 7 एकड़ में बनाया गया हैं।
  • इस पार्क में पहली बार अपशिष्ट से धन (Wealth from Waste) बनाने के लिए  स्क्रैप का उपयोग किया गया है जो दूसरों के लिए एक उदाहरण है।
  • इस पार्क में स्क्रैप का उपयोग विश्व के 7 अजूबों की प्रतिकृतियां (सेवन वंडर्स पार्क) बनाने के लिए किया गया है।
  • इस सेवन वंडर्स पार्क में विभिन्न आकार की लंबी प्रतिकृतियां स्थापित है, जिसमें ताजमहल (20 फिट), गीाजा का महान पिरामिड (18 फीट), एफिल टावर (60 फीट), पीसा की झुकी हुई मीनार (25 फीट) रियो डी जनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर स्टैच्यु (25 फीट), रोम का कोलोजियम (15 फीट) और स्टैच्यु ऑफ लिबर्टी, न्यूयार्क (30 फीट) शामिल हैं।
  • इन सात प्रतिकृतियों का निर्माण ऑटोमोबाइल के कलपुर्जों और अन्य धातु अपशिष्ट जैसे- पंखे, छड़, लोहे की चादर, नट-बोल्ट, साइकिल और बाइक के पुर्जे, पुरानी सीवर लाइन और 24 नगर पालिका भंडारों में रखे पुराने उपकरणों के अपशिष्ट से किया गया है।
  • सभी में 150 टन स्क्रैप/अपशिष्ट का उपयोग किया गया है।
  • इस अवसर पर गृहमंत्री ने ‘वेस्ट टू वंडर पार्क’ से लेकर ‘सेवन वंडर्स पार्क’ की स्थापना में शामिल कलाकारों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

    लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188860