वेनेजुएला

Venezuela unveils virtual currency

प्रश्न-हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने देश में आभासी मुद्रा के निर्माण की घोषणा की। इस आभासी मुद्रा का नाम क्या है?
(a) फ्यूर्ट
(b) सेट्रो
(c) पेट्रो
(d) ओलियो
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 दिसंबर, 2017 को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने देश में ‘पेट्रो’ (Petro) नामक आभासी मुद्रा के निर्माण की घोषणा की।
  • इस मुद्रा का निर्माण देश में आर्थिक संकट को कम करने के लिए किया जाएगा।
  • यह आभासी मुद्रा वेनेजुएला के तेल, गैस, सोना और हीरे की संपत्ति से समर्थित होगी।
  • ज्ञातव्य है कि वेनेजुएला की आधिकारिक मुद्रा बोलिवर फ्यूर्ट (Bolivar Fuerte) है।
  • वेनेजुएला दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश है।
  • इसकी राजधानी काराकास है।
  • विगत कुछ वर्षों से कच्चे तेल के दामों में गिरावट आने के कारण वेनेजुएला आर्थिक संकट के दौर का सामना कर रहा है।
  • इस देश की अर्थव्यवस्था मूलतः तेल के निर्यात पर आधारित है।

संबंधित लिंक
http://www.bbc.com/news/world-latin-america-42217798
http://money.cnn.com/2017/12/04/news/economy/venezuela-cryptocurrency/index.html