प्रश्न – वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. प्रतियोगिता का 21वाँ संस्करण 18 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
2. केन्या के चार्ल्स मबाथा मटाटा ने पुरुष एलीट वर्ग में नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड बनाते हुए खिताब जीता।
3. महिला एलीट वर्ग का खिताब केन्या की सेलाह जेपलेटिंग बुसिएनेई ने जीता।
4. भारतीय पुरुष एवं महिला एलीट वर्ग के विजेता क्रमशः शैलेश कुशवाहा और अंकिता ध्यानी रहे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर- (c)
व्याख्यात्मक उत्तर –
- 18 अक्टूबर 2026 को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का 21वाँ संस्करण नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस है।
- लगभग 21.097 किमी की मुख्य दौड़ का प्रारंभ और समापन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ।
- आधिकारिक परिणामों के अनुसार, केन्या के चार्ल्स मबाथा मटाटा ने 58 मिनट 52 सेकंड में पुरुष एलीट खिताब जीतकर नया प्रतियोगिता रिकॉर्ड बनाया।
- केन्या के ही सैमवेल न्यामाई माइलु 59 मिनट 24 सेकंड के साथ दूसरे तथा स्टैनली वैथाका मबुरु 59 मिनट 33 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- इस प्रकार पुरुष वर्ग के शीर्ष तीनों स्थान केन्याई धावकों ने प्राप्त किए।
- महिला एलीट वर्ग में इथियोपिया की वुदिनेश अलेमु केनेनी ने 1 घंटा 6 मिनट 35 सेकंड में खिताब जीता।
- केन्या की सेलाह जेपलेटिंग बुसिएनेई 1 घंटा 7 मिनट 1 सेकंड के साथ दूसरे तथा सिंथिया चेलंगाट चेपक्वोनी 1 घंटा 7 मिनट 32 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
- भारतीय पुरुष एलीट वर्ग में शैलेश कुशवाहा ने 1 घंटा 5 मिनट 5 सेकंड, जबकि भारतीय महिला एलीट वर्ग में अंकिता ध्यानी ने 1 घंटा 12 मिनट 46 सेकंड का समय लेकर खिताब जीता।
- प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 2,75,732 अमेरिकी डॉलर निर्धारित थी।
- दो बार की ओलंपिक चैंपियन शॉने मिलर-उइबो वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन, 2026 अंतरराष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर थीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/delhi-half-marathon-2026-race-results-times-winners-list