वी. गणेशन

Indian National Army (INA) veteran V Ganesan passed away
प्रश्न-30 सितंबर, 2019 को वी गणेशन का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह क्या थे?
(a) इतिहासकार
(b) समाजसेवी
(c) आजाद हिंद फौज के पूर्व सैनिक
(d) मौसम विज्ञानी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 30 सितंबर, 2019 को आजाद हिंद फौज (आईएनए) के पूर्व सैनिक वी. गणेशन का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • वह तमिलनाडु के नागपट्टनम जिले में स्थित वेदरण्यम के निवासी थे।
  • गणेशन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व वाले आजाद हिंद फौज में 18 वर्ष की आयु में भर्ती हुए थे।
  • उन्होंने सिंगापुर में 6 माह की अवधिा तक प्रशिक्षण हासिल किया।
  • म्यांमार में ब्रिटिश सेना के विरुद्ध लड़ाई में भाग लेने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर यांगून जेल में 10 महीने तक कैद में रखा गया और बाद में भारत वापस भेज दिया गया।
  • गणेशन को वर्ष 2012 में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया था।
  • उन्होंने सेमबोदोई गांव में नेताजी हॉस्पिटल खोला है, जो एक सार्वजनिक परमार्थ संस्था है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/indian-national-army-veteran-dead-119093000760_1.html