वीडियोसिटा, 2018

India Pavilion Inaugurated at Videocittà 2018 in Rome Film Festival

प्रश्न-2 नवंबर, 2018 को ‘रोम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के वीडियोसिटा, 2018’ में भारतीय मंडप का उद्घाटन हुआ। इस फिल्म महोत्सव में भारत की ओर से एकमात्र प्रविष्टि है-
(a)  न्यूटन
(b) विलेज रॉकस्टार्स
(c)  सिंजर
(d) हमारे प्यारे प्रधानमंत्री
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 1-4 नवंबर, 2018 के मध्य 15वें वार्षिक रोम अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ का आयोजन रोम इटली में किया गया।
  • 2 नवंबर, 2018 को इस महोत्सव के ‘वीडियोसिटा, 2018’ में भारतीय मंडप का उद्घाटन हुआ।
  • उल्लेखनीय है कि वर्चुअल रियलिटी, वीडियो गेम्स, एनिमेशन और फिल्म निर्माण पर आयोजित ‘वीडियोसिटा, 2018’ में भारत भागीदार देश के रूप में शामिल हुआ।





  • वीडियोसिटा, में भारतीय मंडप का उद्घाटन सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा उद्योग संगठन फिक्की के सहयोग से किया गया।
  • फिल्म महोत्सव में शामिल हुए भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव अशोक कुमार परमार ने किया।
  • ‘मेरे प्यारे प्रधानमंत्री’ फिल्म महोत्सव में भारत की ओर से एकमात्र प्रविष्टि है।




  • इसके अलावा, वीडियोसिटा में ‘चलो जीते हैं’, ‘विलेज रॉकस्टार्स’, ‘सिंजर’, ‘टेक ऑफ’,‘लद्दाख चले रिक्शा वाला, ‘न्यूटन’, ‘कहानी’ और ‘क्वीन’ जैसी भारतीय फिल्में प्रदर्शित की गईं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=184565
http://www.riffga.com/about/