प्रश्न – -‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 26 जुलाई (b) 29 जुलाई
(c) 20 जुलाई (d) 28 जुलाई
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जुलाई, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ (World Hepatitis Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय (Theme)-‘‘ Hepatitis: Let’s Break It Down’’।
- उद्देश्य-हेपेटाइटिस रोग की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में 63वें विश्व स्वास्थ्य सम्मेलन में हेपेटाइटिस-बी वायरस के खोजकर्ता व नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. बारूच सैमुएल ब्लूमबर्ग के जन्मदिवस (28 जुलाई) को इस दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था।
- हेपेटाइटिस क्या है?
- हेपेटाइटिस एक यकृत (लिवर) की सूजन (inflammation) की बीमारी है।
- यह संक्रमण वायरस, शराब, दवाइयों, रासायनिक पदार्थों या ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण हो सकती है।
- सबसे आम कारण वायरल संक्रमण है, जिसे हेपेटाइटिस वायरस कहा जाता है।
- क्या आप जानते है –
- वर्ष 2024 में 28.7 करोड़ लोग क्रोनिक हेपेटाइटिस बी या सी से पीड़ित थे।
- वर्ष 2024 में केवल 45% नवजात शिशुओं को जन्म के 24 घंटे के भीतर हेपेटाइटिस बी का टीका लगाया गया।
- वर्ष 2024 में क्रोनिक हेपेटाइटिस बी और सी के कारण 13 लाख लोगों की मृत्यु हुई।
- भारत में हेपेटाइटिस को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या माना गया है।
- 2018 में, सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिए जांच और इलाज की सुविधाएँ देने वाला ‘नेशनल वायरल हेपेटाइटिस प्रोग्राम’शुरू किया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/campaigns/world-hepatitis-day/2026
https://nvhcp.mohfw.gov.in/Launch-of-National-Viral-Hepatitis-Control-Program?utm