विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2019

Komalika Bari wins World Archery Youth Championships
प्रश्न-25 अगस्त, 2019 को संपन्न विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2019 के रिकर्व महिला वर्ग में किस भारतीय तीरंदाज ने स्वर्ण पदक जीता?
(a) कोमालिका बारी
(b) कुसुमलता
(c) जयश्री लिंगम
(d) दीपिका कुमारी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 19-25 अगस्त, 2019 के मध्य विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप, 2019 मैड्रिड (स्पेन) में संपन्न हुई।
  • भारत ने इस चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण तथा 1 कांस्य पदक जीता।
  • चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट महिला वर्ग के एकतरफा फाइनल में भारत की कोमालिका बारी ने जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 वर्षीय खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं।
  • कोमालिका से पहले दीपिका कुमारी ने वर्ष 2009 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

लेखक-बृजेश कुमार रावत

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldarchery.org/news/174572/bari-becomes-third-indian-archer-hold-world-archery-champion-crown

https://sportstar.thehindu.com/archery/komalika-bari-wins-world-youth-archery-championships-jharkhand-tata-archery-academy-tokyo-2020-purnima/article29253210.ece