विश्व मात्स्यिकी दिवस

Shri Radha Mohan Singh to inaugurate World Fisheries Day Celebrations 2017

प्रश्न-‘विश्व मात्स्यिकी दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 22 नवंबर
(b) 21 नवंबर
(c) 18 नवंबर
(d) 15 नवंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21 नवंबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मात्स्यिकी दिवस’ (World Fisheries Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि 21 नवंबर, 1997 को 18 देशों के मत्स्य कृषकों और मत्स्य कर्मकारों के विश्व मंच का प्रतिनिधित्व करने वाले कार्यरत मछुआरों और मछुआरिनों की बैठक नई दिल्ली में हुई थी।
  • इस अवसर पर धारणीय मत्स्य-आखेट के प्रयोगों और नीतियों के एक वैश्विक जनादेश की वकालत करते हुए ‘विश्व मात्स्यिकी मंच’ (W.F.F.) की स्थापना हुई।
  • इसकी स्मृति में प्रतिवर्ष 21 नवंबर को यह दिवस मनाया जाता है।
  • इस अवसर पर पशुपालन, डेयरी एवं मात्स्यिकी विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र (N.A.S.C) कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में इसका आयोजन किया गया।
  • वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘2022 का है सपना—-किसान की आय हो दुगुना-संकल्प से सिद्धि’’ (2022 Ka Hai Sapna—Kisan ki Aay ho Duguna-Sankalp se Siddhi) था।
  • इसमें अभी तक की गई प्रौद्योगिकी संबंधी उन्नतियों और मात्स्यिकी क्षेत्र में किए गए विकासों का प्रदर्शन करते हुए एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=173666