विश्व बैंक के वृद्धि पूर्वानुमान

प्रश्न-विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बरकरार रखा है-
(a) 7.5% पर
(b) 7.8% पर
(c) 7.9% पर
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में विश्व बैंक ने ‘ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्टस’ रिपोर्ट’ जारी किया।
  • जिसमें मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 7.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है।
  • भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेजगति से बढ़ती रहेगी।
  • भारत 2021 तक चीन की तुलना में लगभग 1.5 प्रतिशत अधिक रफ्तार से बढ़ रहा होगा।
  • ध्यातव्य है कि 2018 में चीन की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.6% अनुमानित है, जो 2019 में 6.2% पूर्वानुमानित है।
  • जबकि 2020 एवं 2021 में चीन की वास्तविक वृद्धि दर क्रमशः 6.1% एवं 6.0% पूर्वानुमानित है।
  • वहीं 2018 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7.2% अनुमानित है, जो 2019 (2019-20) तथा 2020 एवं 2021 में 7.5% के स्तर पर रहना पूर्वानुमानित है।
  • वैश्विक संकेत
  • विश्व बैंक की रिपोर्ट में भले ही भारत के लिए अच्छी तस्वीर पेश की गई हो, लेकिन वैश्विक स्तर पर आर्थिक मंदी का अंदेशा जताया गया है।
  • दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर से वैश्विक विकास दर में कमी आ सकती है।
  • वैश्विक अर्थव्यवस्था 2018 में 3 प्रतिशत की गति से बढ़ी थी, जबकि इस साल (2019-20) रफ्तार 2.6 प्रतिशत तक सिमट सकती है।
  • जो जनवरी में लगाए गए अनुमान से 0.3 प्रतिशत कम है।

संबंधित लिंक भी देखें… https://openknowledge.worldbank.org/bitstream/handle/10986/31655/9781464813986.pdf
http://pubdocs.worldbank.org/en/872421555426273916/Global-Economic-Prospects-June-2019-GDP-growth-data.xlsx