RBI के दिशा-निर्देशः RTGS और NEFT से फंड ट्रांसफर शुल्क मुक्त

प्रश्न-ऑनलाइन बैंकिंग के संदर्भ में RTGS का पूर्णरूप है-
(a) रीयल टाइम ग्रॉस सेटिलमेंट
(b) रैपिड टाइम ग्रॉस सेटिलमेंट
(c) रैपिड टाइम ग्रॉस सर्विस
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2019 में RBI ने एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत RTGS और NEFT से फंड ट्रांसफर (धन प्रेषण) पर शुल्क समाप्ति की घोषणा की।
  • शुल्क समाप्ति की व्यवस्था 1 जुलाई, 2019 से अमल में आ जाएगी।
  • देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए RBI ने RTGS और NEFT सिस्टम पर उसके द्वारा लगाए जाने वाले शुल्क को समाप्त करने की घोषणा की है।
  • अभी तक RBI अपने RTGS और NEFT सिस्टम के जरिए किए जाने वाले लेन-देन के लिए बैंकों से न्यूनतम शुल्क वसूलता था।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/business/rbi-waives-neftrtgs-fee-to-review-atm-fees/article27583867.ece