विश्व जनसंख्या संभाव्यताः पुनरीक्षण 2017

World Population Prospects- The 2017 Revision

प्रश्न-21 जून, 2017 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2050 तक विश्व की जनसंख्या कितने बिलियन होने की संभावना है?
(a) 9.8 बिलियन
(b) 11.2 बिलियन
(c) 8.6 बिलियन
(d) 7.6 बिलियन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 जून, 2017 को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक प्रभाग कार्य द्वारा ‘विश्व जनसंख्या संभाव्यताः पुनरीक्षण (World Population Prospects: The 2017 Revision) रिपोर्ट जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 7.6 बिलियन है।
  • इसके अनुसार विश्व की जनंसख्या वर्ष 2030 में 8.6 बिलियन, वर्ष 2050 में 9.8 बिलियन और वर्ष 2100 तक 11.2 बिलियन हो जाने की संभावना है।
  • वर्तमान में चीन (1.4 बिलियन लोग) एवं भारत (1.3 बिलियन लोग) की जनसंख्या विश्व की कुल जनंसख्या का 19 प्रतिशत एवं 18 प्रतिशत है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार, मोटे तौर पर 7 वर्षों में अथवा वर्ष 2024 तक भारत की जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक हो जाएगी।
  • यानि भारत वर्ष 2024 तक विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश हो जाएगा।
  • इसके अनुसार, वर्ष 2017-2050 की अवधि के दौरान विश्व की जनंसख्या का आधा दस देशों में केंद्रित होने की संभावना है।
  • ये दस देश हैं-भारत, नाइजीरिया, कांगो, पाकिस्तान, इथियोपिया, तंजानिया, अमेरिका, युगांडा, मिस्र और इंडोनेशिया।
  • विश्व के 10 सबसे बड़े देशों में नाइजीरिया की जनसंख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है।
  • वर्तमान में विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश नाइजीरिया की जनसंख्या वर्ष 2050 में अमेरिका की जनसंख्या से अधिक हो जाने की संभावना है।
  • उस समय नाइजीरिया विश्व का तीसरा बड़ा देश होगा।
  • वर्ष 2017 में विश्व की 50.4 प्रतिशत पुरुषों की तथा 49.6 प्रतिशत महिलाओं की आबादी है।
  • वर्तमान आंकड़े मोटे तौर पर दर्शाते हैं कि 83 मिलियन लोग प्रतिवर्ष विश्व की जनसंख्या में जुड़ रहे हैं।

संबंधित लिंक
https://esa.un.org/unpd/wpp/Publications/Files/WPP2017_KeyFindings.pdf