विश्व के सबसे बड़े तोते के जीवाश्म की खोज

Ancient giant parrot discovered in New Zealand
प्रश्न-हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश में विश्व के सबसे बड़े तोते के जीवाश्म मिले हैं?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) न्यूजीलैंड
(c) म्यांमार
(d) चीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • न्यूजीलैंड के शोधकर्ताओं ने विश्व के सबसे बड़े तोते के जीवाश्म का पता लगाया है।
  • न्यूजीलैंड में दक्षिण भाग में स्थित सैन्टबैथन्स में पाये गये जीवाश्मों में इस तोते के अस्तित्व के प्रमाण मिले हैं।
  • जीवाश्म के आकार के आधार पर इस तोते का वैज्ञानिक नाम हेराक्लीज इनएक्सपेक्टेटस (Heracles Inexpectatus) रखा गया है।
  • इस तोते के बारे में एक अध्ययन रिपोर्ट अगस्त, 2019 में प्रकाशित एक शोध पत्र बायोलॉजी लैटर्स (Biology Letters) में दी गई है।
  • यह तोता न्यूजीलैंड में 1.90 करोड़ वर्ष पहले पाया जाता था।
  • जीवाश्म के अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया है कि यह तोता लगभग 7 किग्रा वजन एवं 1 मीटर ऊंचाई का रहा होगा।
  • एक अन्य तुलना के अनुसार यह कहा गया है कि इसे तोते का आकार, न्यूजीलैंड के ही न उड़ सकने वाले विलुप्त प्राय तोते काकापो का दोगुना है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.euronews.com/2019/08/07/ancient-giant-parrot-discovered-in-new-zealand

https://www.theguardian.com/science/2019/aug/07/fossils-largest-parrot-ever-recorded-found-new-zealand-heracles-inexpectatus