विश्व के सबसे पुराने जीवाश्म वन

World's oldest fossil trees uncovered in New York
प्रश्न-शोधकर्ताओं द्वारा की गई व्यापक अनुसंधान प्रक्रिया के परिणाम स्वरूप हाल में दुनिया के किस क्षेत्र में 386 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्म वनों की उपस्थिति की जानकारी मिली है?
(a) संयुक्त राज्य अमेरिका
(b) कनाडा
(c) फिलिपीन
(d) कंबोडिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • दिसंबर, 2019 में प्रकाशित एक अनुसंधान रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने विश्व के सबसे पुराने जीवाश्म वनों की खोज की है।
  • ये वन अब से 386 मिलियन वर्ष (38.6 करोड़ वर्ष) पुराने हैं।
  • यह अध्ययन करेन्ट द जर्नल बायोलॉजी (The Journal Current Biology) नामक शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक वृक्षों का व्यापक तंत्र है जो अमेरिका में बलुआ पत्थर की खदान से प्राप्त हुआ है।
  • नई खोजों से स्पष्ट हुआ है कि ये वन अमेरिका के कैरो (Cairo) में ‘न्यूयॉर्क’ से लेकर पेंसिलवानियां से आगे तक फैले हुए थे।
  • इन से संबंधित अध्ययन-न्यूयॉर्क की बिंघैम्टन यूनिवर्सिटी तथा न्यूयॉर्क स्टेट म्यूजियम के अनुसंधानकर्ताओं ने किया है।
  • ये वन, अब तक माने गए न्यूयॉके के ही गिल्बोआ (Gilboa) स्थित सबसे पुराने वनों से भी 2 से 3 मिलियन वर्ष पुराने हैं।
  • ज्ञातव्य हो कि गिल्बोआ भी अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित कैरो क्षेत्र से 40 किलोमीटर दूर है।
  • यह खोज पेड़ों के उत्तरोत्तर विकास तथा वर्तमान विश्व की संरचना में इनकी परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालती है।
  • इस अनुसंधान के अनुसार ये वन कम से कम दो प्रकार के वृक्षों का डेरा थे।
  • इनमें पहला प्रकार क्लैडोक्सिलोटिसइस (Cladoxylopsids) का है जो आदिम फर्न जैसे पौधे थे, और इनमें चपटी हरी पत्तियों का अभाव था।
  • दूसरे प्रकार में आर्केयोप्टेरिस प्रजाति के वृक्ष थे जिनमें कोनिफर तने तथा फ्रॉन्ड जैसी शाखाएं हरी एवं चपटी पत्तियों से युक्त हुआ करती थीं।
  • एक तीसरी प्रजाति का भी पता लगा है जो पहचाना नहीं जा सका है लेकिन संभवतः यह लाइकोपॉड हो सकता है।
  • अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार ये सभी वृक्ष केवल स्पोरो (Spores) की सहायता से प्रजनन करते थे बीजों से नहीं।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/science-environment-50840134

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/worlds-oldest-fossil-forest-uncovered-in-us/article30357483.ece

https://edition.cnn.com/2019/12/20/us/fossil-trees-new-york-worlds-oldest-trnd-scn/index.html

https://www.indiatoday.in/education-today/gk-current-affairs/story/world-s-oldest-forest-discovered-in-the-us-facts-about-the-386-million-year-old-fossil-forest-1633280-2020-01-02