पृश्वी पर सबसे गहरी भूमि-घाटी की खोज

Denman Glacier Deepest point on land found in Antarctica
प्रश्न-निम्नलिखित में से किस स्थान पर हाल ही में पृथ्वी पर सबसे गहरी भूमि-घाटी (Land Canyon) की खोज की गई है?
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) कनाडा
(c) अंटार्कटिका
(d) ब्राजील
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • दिसंबर, 2019 में प्रकाशित एक अध्ययन क अनुसार पृथ्वी के दक्षिणी ध्रुव स्थित अंटार्कटिका क्षेत्र में विश्व की सबसे गहरी भूमि-घाटी (Land Canyon) पाई गई है।
  • यह घाटी अंटार्कटिका के डेनमैन (Denman) ग्लेशियर के नीचे स्थित है।
  • पहली बार यह अध्ययन ‘द नेचर जियो साइंस पत्रिका’ में प्रकाशित हुआ था।
  • पृथ्वी पर सबसे गहरी यह भूमि-घाटी (Land Canyon) समुद्रतल से 3.5 किमी. (11,500 फीट) नीचे है और इसकी चौड़ाई लगभग 20 किमी. है।
  • घाटी के तल पर पानी नहीं है लेकिन घाटी के समुद्र की ओर वाले हिस्से में बर्फ फैली हुई है।
  • ज्ञातव्य हो कि इस नई खोज से पहले शुष्क भूमि पर सबसे गहरा बिंदु समुद्रतल से 413 (1355 फीट) मीटर की गहराई में मृत सागर के किनारे पर था।
  • इस घाटी की खोज कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के ग्लेशियोलॉजिस्टों ने बर्फ की चादर की टोपोग्राफी (Ice-sheet’s topography) के अध्ययन के दौरान की थी।
  • डेनमैन ग्लेशियर के नीचे स्थित इस गहरी खाई की तुलना में और भी गहरी खाइयां पृथ्वी पर हैं लेकिन वे सभी महासागर में स्थित हैं जैसे प्रशांत महासागर में स्थित मारियाना ट्रैंच, 11 किमी. नीचे पृथ्वी पर सबसे गहरा बिंदु है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/science-environment-50753113

https://www.news18.com/news/buzz/scientists-reveal-that-theyve-finally-found-the-deepest-point-on-earth-under-antarctica-2424289.html

https://edition.cnn.com/2019/12/14/us/deepest-point-on-land-scntrnd-/index.html

https://www.ctvnews.ca/sci-tech/scientists-have-discovered-deepest-point-on-land-1.4730286