विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

India’s D Gukesh becomes the world’s second youngest Grandmaster

प्रश्न-15 जनवरी, 2019 को विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंड मास्टर कौन बनें?
(a) डी.गुकेश
(b) दिनेश शर्मा
(c) हिमांशु शर्मा
(d) आर.आर.लक्ष्मण
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 15 जनवरी, 2019 को तमिलनाडु के डी.गुकेश विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने।
  • उन्होंने 12 वर्ष, 7 माह और 12 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की।
  • उन्होंने तमिलनाडु के ही आर. प्रागनंनधा (R. Praggnanandhaa) का रिकॉर्ड तोड़ा जो विगत वर्ष जून माह में ग्रैंडमास्टर बने थे।
  • आर. प्रागनंनधा ने 12 वर्ष, 10 माह और 13 दिन में यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • डी. गुकेश ने 17वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट के नौवें दौर में दिनेश शर्मा को पराजित कर तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया।
  • वह भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर है।
  • विश्व के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर यूक्रेन के सर्गेई कार्जाकिन के रिकॉर्ड को डी.गुकेश 17 दिन से तोड़ने में पीछे रह गए।
  • सर्गेई कार्जाकिन ने यह उपलब्धि 12 वर्ष 7 माह में हासिल की थी।

लखेक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/sports/sport-others/indias-d-gukesh-becomes-the-worlds-second-youngest-grandmaster-5539697/

https://www.thehindu.com/sport/other-sports/gukesh-breaks-praggnanandhaas-record-becomes-countrys-youngest-grandmaster/article26000116.ece