विजय मर्जेंट ट्रॉफी-U-16 2018-19

U 16 Vijay Merchant Trophy 2018 19

प्रश्न-15 जनवरी, 2019 को संपन्न विजय मर्चेंट ट्रॉफी U-16 2018-19 का खिताब किसने जीता?
(a) हरियाणा
(b) झारखंड
(c) उत्तर प्रदेश
(d) विदर्भ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 21 अक्टूबर, 2018 से 15 जनवरी, 2019 के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता विजय मर्चेंट ट्रॉफी U-16 2018-19 देश के विभिन्न शहरों में आयोजित हुई।
  • 15 जनवरी, 2019 को देवीनेनी वेंकट रमन प्रणीता ग्राउंड, मुलापाडु (आंध्र प्रदेश) में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर झारखंड को पराजित कर इस प्रतियोगिता का खिताब जीता।
  • हरियाणा टीम के कप्तान निशांत सिंधु और झारखंड टीम के कप्तान आर्यन हुडा थे।
  • इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन (9 मैचों में 903 रन) झारखंड के कप्तान आर्यन हुडा ने बनाए।
  • सर्वाधिक व्यक्तिगत रन (नाबाद 302 रन) नेयान कंमायन (पुडुचेरी) ने बनाए।
  • झारखंड टीम के अभिषेक ने सर्वाधिक विकेट (9 मैचों में 46 विकेट) प्राप्त किए।
  • सर्वाधिक शतक (9 मैचों में 4 शतक) झारखंड के कप्तान आर्यन हुडा ने बनाए।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.bcci.tv/vijay-merchant-trophy-under-16-2018-19/fixtures
https://timesofindia.indiatimes.com/sports/cricket/news/national-u-16-haryana-beat-jharkhand-to-lift-vijay-merchant-trophy/articleshow/67559663.cms
http://www.bcci.tv/domestic/schedule