विश्व के तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे धनी अरबपतियों की फोर्ब्स सूची-2015

The world's 100 richest billionaires in the Forbes list of the technical area -2015

प्रश्न-हाल ही में फोर्ब्स द्वारा विश्व के तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे धनी अरबपतियों की सूची-2015 में कितने भारतीयों को शामिल किया गया है?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 1
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 अगस्त, 2015 को प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स ने प्रथम ‘विश्व के तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे धनी अरबपतियों (The 100 Richest Tech Billionaires From Around The Globe) की सूची जारी की।
  • इसके अनुसार माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 79.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ ‘विश्व के तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे धनी अरबपतियों की सूची’ में शीर्ष पर रहे।
  • इसके बाद ओरेकल कंपनी के संस्थापक एवं सीईओ लैरी इलिसन 50 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
  • इस सूची में अमेजन डॉट काम के संस्थापक एवं सीईओ जेफ बेजोस 47.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे, फेसबुक के सहसंस्थापक, अध्यक्ष एवं सीईओ मार्क जुकरबर्ग 41.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे तथा गूगल के सीईओ रह चुके लैरी पेज 33.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व के तकनीकी क्षेत्र के 100 सबसे धनी अरबपतियों की सूची में तकनीकी क्षेत्र के दो भारतीयों को शामिल किया गया है।
  • इस सूची में भारत की प्रमुख आई.टी.कंपनी विप्रो के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 17.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें तथा एचसीएल (HCL) कंपनी के अध्यक्ष शिव नादर 14.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के 14वें स्थान पर रहे।
  • इस सूची में अमेरिका के 51, एशिया के 33, यूरोप के 8, मध्य एशिया के 2 तथा लैटिन अमेरिका के 1 व्यक्ति शामिल हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/kerryadolan/2015/08/05/the-100-richest-tech-billionaires-from-around-the-globe/
http://www.forbes.com/richest-in-tech/list/#tab:overall
http://www.forbes.com/profile/bill-gates/?list=richest-in-tech
http://timesofindia.indiatimes.com/tech/tech-news/Azim-Premji-Shiv-Nadar-among-worlds-20-richest-tech-czars-Forbes/articleshow/48451070.cms
http://www.outlookindia.com/news/article/azim-premji-shiv-nadar-among-worlds-20-richest-people-in-technology-forbes/909713