विश्व की सबसे बड़ी जलमग्न सुरंग

World's longest underwater cave system discovered in Mexico by divers

प्रश्न-हाल ही में किस देश के गोताखोरों द्वारा विश्व की सबसे लंबी जलमग्न सुरंग खोजी गई है?
(a) स्पेन
(b) इंडोनेशिया
(c) मैक्सिको
(d) चीन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जनवरी, 2018 में मैक्सिको में गोताखोरों के एक समूह द्वारा विश्व की सबसे लंबी जलमग्न सुरंग खोजी गई।
  • इस सुरंग की लंबाई 347 किमी. है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार इस खोज से मेक्सिको के आस-पास के क्षेत्रों में प्राचीन माया सभ्यता के विषय में जानकारी एकत्रित की जा सकती है।
  • दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको में स्थित युकाटन प्रायद्वीप में पानी के नीचे स्थित सुरंग खोजने के लिए ग्रैन एक्युफेरो माया अभियान चलाया जा रहा है।
  • इस सुरंग का नाम सैक एकटन रखा गया है।
  • प्रारंभ में इस सुरंग की लंबाई 263 किमी. मापी गई थी किन्तु तुलुम स्थित जलमग्न सुरंगों की शृंखला डॉस ओजोस से जोड़ने पर इसकी लंबाई लगभग 347 किमी. हो गई।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार यह सुरंग 12 हजार वर्ष प्राचीन है।
  • इस सुरंग से कब्र प्राप्त हुई है। जिसमें मानव अस्थियां संग्रहित हैं।
  • इस खोज के बाद स्पेन के कब्जे में आने से पूर्व माया सभ्यता की उत्कृष्ट परंपरा और संस्कृति का पता लगाया जा सकता है।

संबंधित लिंक
https://www.theguardian.com/world/2018/jan/17/worlds-longest-underwater-cave-system-discovered-mexico-divers-gran-acuifero-maya
https://edition.cnn.com/travel/article/divers-mexico-cave/index.html
http://www.telegraph.co.uk/travel/destinations/central-america/mexico/articles/divers-identify-world-largest-underground-cave-network-in-mexico-yucatan-peninsula/
http://www.dailymail.co.uk/travel/travel_news/article-5278335/Worlds-longest-underwater-cave-discovered-Mexico.html