विश्व कपास दिवस 2026 : भारत–माली संयुक्त आयोजन

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 7 अक्टूबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र में भारत और माली के स्थायी मिशनों ने विश्व कपास दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में “कॉटन फॉर सस्टेनेबिलिटी: लाइवलीहुड्स, वैल्यू एडीशन एंड पार्टनरशिप” विषय पर संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया।
  2. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 75/318 के माध्यम से 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस घोषित किया था।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
    (a) 1 और 2 दोनों
    (b) केवल 1
    (c) केवल 2
    (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 7 अक्टूबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र में भारत और माली के स्थायी मिशनों ने विश्व कपास दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में “कॉटन फॉर सस्टेनेबिलिटी: लाइवलीहुड्स, वैल्यू एडीशन एंड पार्टनरशिप” विषय पर संयुक्त रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 अगस्त, 2021 को संकल्प 75/318 के माध्यम से 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस घोषित किया था।
  • यह दिवस आर्थिक विकास, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और गरीबी उन्मूलन में कपास की भूमिका की ओर ध्यान आकर्षित करता है, विशेष रूप से विकासशील और अल्पविकसित देशों में।
  • इस कार्यक्रम में भारत के सांसदों, सदस्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा आजीविका, मूल्य संवर्धन और सतत विकास लक्ष्यों में कपास के योगदान पर चर्चा की।
  • ध्यातव्य है कि प्रत्येक वर्ष 7 अक्टूबर को विश्व कपास दिवस मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने कपास को आजीविका, आत्मनिर्भरता और सतत विकास से जोड़ा।
  • संयुक्त राष्ट्र में माली के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत इस्सा कोनफूरू ने कपास प्रसंस्करण, बाजार तक पहुँच और दक्षिण+दक्षिण सहयोग पर बल दिया।
  • कार्यक्रम में कपास उत्पादकता मिशन तथा कस्तूरी कॉटन भारत पहल का उल्लेख किया गया।
  • इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की कांथा कढ़ाई के योगदान का उल्लेख किया गया, तथा सूती वस्त्र पर पेन कलमकारी का व्यावहारिक प्रदर्शन हुआ।
  • तमिलनाडु के सूती निटवियर उद्योग और पीएम मित्र (PM MITRA) पहल के अंतर्गत एकीकृत वस्त्र पार्कों की भूमिका रेखांकित की गई।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे कपास उत्पादकों की आय बढ़ाना, घरेलू प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करना, बाजार तक पहुँच विकसित करना तथा सतत कपास मूल्य श्रृंखला को मजबूत करना है।

लेखक- नवनीत सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://knnindia.co.in/news/newsdetails/global/india-mali-mark-world-cotton-day-at-un-headquarters