विराट कोहली

Virat Kohli to feature on Wisden 2017 cover

प्रश्न-विजडन पत्रिका द्वारा विराट कोहली से पूर्व किस भारतीय को कवर पेज पर स्थान दिया गया था और वह विजडन का कौन-सा संस्करण था?
(a) युवराज सिंह, 150वां संस्करण
(b) सचिन तेंदुलकर, 151वां संस्करण
(c) महेंद्र सिंह धौनी, 149वां संस्करण
(d) वीरेंद्र सहवाग, 101वां संस्करण
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • ब्रिटिश वार्षिक खेल पत्रिका ‘विजडन क्रिकेटर्स अलमानैक’ (Wisden Cricketer’s Almanack) ने वर्ष 2017 के अंक के कवर पेज (आवरण पृष्ठ) पर भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्थान दिया है।
  • विराट यह उपलब्धि प्राप्त करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर (पहले सचिन तेंदुलकर वर्ष 2014) हैं।
  • वर्ष 2014 का अंक विजडन का 151वां संस्करण था।
  • हाल ही में इंग्लैंड के विरुद्ध मुंबई में खेले गये चौथे टेस्ट मैच में उनकी रिवर्स स्वीप वाली तस्वीर को विजडन के कवर पेज पर लगाया है।
  • विजडन के एडिटर लॉरेंस बूथ के अनुसार हाल के वर्षों में इस भारतीय कप्तान ने क्रिकेट में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं।
  • वर्ष 2017 का यह संस्करण 6 अप्रैल, 2017 को प्रकाशित होगा।
  • विजडन पत्रिका की स्थापना वर्ष 1864 में इंग्लिश क्रिकेटर जॉन विजडन द्वारा की गई थी।
  • जॉन विजडन को उपनाम ‘द लिटिल वंडर’ के नाम से भी जाना जाता था।
  • इस पत्रिका का भारतीय संस्करण वर्ष 2012 में ‘विजडन इंडिया अलमानैक 2013’ के नाम से प्रकाशित हुआ था।
  • क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह पत्रिका ‘क्रिकेट की बाइबल’ के नाम से लोकप्रिय है।

संबंधित लिंक
http://www.wisdenindia.com/cricket-news/kohli-to-feature-on-wisden-2017-cover/239780
http://www.bloomsbury.com/uk/superpage/wisden-2017/
http://www.espncricinfo.com/ci/content/story/1080784.html